फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फूल मुझे बरसाने दो, अमन के नगमे गाने दो...

फूल मुझे बरसाने दो, अमन के नगमे गाने दो...

Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
फूल मुझे बरसाने दो, अमन के नगमे गाने दो...
फूल मुझे बरसाने दो, अमन के नगमे गाने दो...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर सोमवार शाम दिल्ली रोड स्थित पर्यटन स्थल में एक शाम अटल के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वीर रस और हास्य रस के कवियों ने अपनी कविताओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन कवि आलोक भांडोरिया ने किया।
दिल्ली से हिंदी के वरिष्ठ कवि महेंद्र शर्मा ने कहा कि सदा धैर्य अपनाएं, न थके कभी संघर्ष में सद्भावों के पुष्प खिलाएं। मित्रों नूतन वर्ष में, जिससे जितना संभव हो निजमाटी का उद्धार करें, तन-मन-धन से जुट रहें हम भारत के उत्कर्ष में।
विज्ञापन

कवि शरफ नानपाखी ने अपनी रचनाओं में कहा कि फूल मुझे बरसाने दो, अमन के नगमे गाने दो। लाखों पंछी भूखे हैं, मेरे हाथ में दाने दो। कवि डॉ. लाज कौशल ने अपनी रचना में कहा कि भला कर दे किसी का जो उसे इंसान कहते हैं। बुरा करता है जो पग-पग उसे शैतान कहते हैं। लगा दे जान की बाजी व देश के हित में, उन्हीं मां के सपूतों को अमर जवान कहते हैं। साथ ही भ्रूणहत्या पर आधारित गर्भ में बच्ची करे पुकार, गर्भ में मां मुझे मत मार जैसी कई व्यंग्य रस की कविताएं प्रस्तुत कीं। कवि हलचल हरियाणवी ने देश को समर्पित कविता प्रस्तुत करते हुए कहा कि सीना तान के कह दो हम हिंदुस्तानी है, हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सत्यदेव हरियाणवी ने कहा कि ये उमर सब में आता कुंआरा हो या कुआंरी, हंसते हुए सुमन थे कभी अपने अटल बिहारी। भरे थे चौकड़ी हम कभी इत्मीनान से, मोहब्बत सी हो गयी है नजला जुकाम से।
कवि आलोक भांडोरिया ने कहा कि कहता है कौन सर पे पड़ा भार हैं बेटियां, माता पिता के गले का हार हैं बेटियां। निकल गई है आज बेटों से भी आगे, चला रही है आज तो सरकार बेटियां।

कवि मास्टर महेंद्र झज्जर ने हास्य रस प्रस्तुत करते हुए कहा कि मेरी जिंदगी में अजीब मोड़ आया था, जब मेरा मामा मोड़ ल्याया था।
इस अवसर पर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर, जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, अमित भारद्वाज, मदन चौहान, ऊषा प्रियदर्शी, मंडल अध्यक्ष अतरसिंह पंचाल, पार्षद अशोक जोशी, मंडल महामंत्री सुरेश सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed