{"_id":"5a3ff5d14f1c1b96698baf27","slug":"101514141137-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- एचटेट परीक्षा के दूसरे दिन दो लेवल में हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- एचटेट परीक्षा के दूसरे दिन दो लेवल में हुई परीक्षा
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
12860 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1116 रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
एचटेट लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा रविवार को दो चरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों सत्रों में 14,976 में से 12860 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शनिवार की तरह रविवार को भी अभ्यर्थियों को कई जगह नियमों के चलते परेशानी हुई। अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल -1 और 2 की परीक्षा रविवार को भी जिले के 25 केंद्रों पर हुई। एक साथ इतने अधिक अभ्यर्थियों को संभालने के लिए शिक्षा विभाग को भी कड़े कदम उठाने पड़े। नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सात फ्लाइंग टीम का गठन किया गया। बोर्ड और डायरेक्टर की फ्लाइंग अलग से थी। रविवार को सुबह पहली पारी में हुए लेवल द्वितीय के पेपर में 7800 अभ्यर्थियों में से 646 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पारी में 6704 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे और 470 अनुपस्थित रहे।
---
पुलिस ने की अनाउंसमेंट
सेक्टर 18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में अभ्यर्थियों को परिचय पत्र पर सत्यापित की अनिवार्यता के चलते काफी दिक्कत हुई। कई अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पहले से अटेस्टेट नहीं कराके आए थे। रविवार को छुट्टी होने के चलते भी कोई राजपत्रित अधिकारी नहीं मिल रहा था। ऐसे में सब इंस्पेक्टर वीना राणा ने पीसीआर में लगे माइक से अनाउंसमेंट कर कॉलेज में मौजूद राजपत्रित अधिकारियों से इनके परिचय पत्र को अटेस्टेड करने का आग्रह किया।
---
एंबुलेंस सेे पहुंची पेपर देने
एक महिला अभ्यर्थी अपने पति की निजी एंबुलेंस में बैठकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। जिसे देख अन्य अभ्यर्थी काफी आश्चर्यचकित हो गए। वहीं सुबह की पारी में एक महिला अभ्यर्थी दिल्ली से सुबह चार बजे अस्तपाल से छुट्टी लेकर परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचीं।
विज्ञापन
---
नियमों के चलते फिर परेशानी
दो घंटे 10 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश के चलते दूर-दूर से आए अभ्यर्थी अल सुबह ही रेवाड़ी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह की पारी में नौ बजे बाद परीक्षा केंद्रों पर एंट्री बंद कर दी गई। हालांकि इसके बाद भी कुछ अभ्यर्थी पहुंचे। यही हालत शाम की पारी के समय थे। कई अभ्यर्थियों को कानों के कुंडल एवं चूड़िया सहित अन्य सामान निकालने के लिए परेशान होते दिखे।
---
रविवार को भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। किसी तरह का नकल का मामला सामने नहीं आया है। सभी के प्रयास बेहतरीन थे।
धर्मवीर बल्डोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी