फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 year girl molestation in a Hospital at Kosali Haryana

Haryana Crime: अस्पताल में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मुंह में ठूंसा कागज, डॉक्टर ने बचाई मासूम

Wed, 11 Jun 2025 07:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 07:07 PM IST
सार

10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में एक निजी अस्पताल के कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्ची के साथ अस्पताल में दुष्कर्म का प्रयास करता हुआ पकड़ा गया। डिटेल में पढ़ें खबर... 

विज्ञापन
10 year girl molestation in a Hospital at Kosali Haryana
अस्पताल में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोसली थाना पुलिस ने एक निजी अस्पताल में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में 27 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी, जो कोसली खंड के एक गांव का निवासी है, उसी अस्पताल में काम करता था, जहां पीड़िता की मां भी कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


10 जून का है मामला 

मामला 10 जून 2025 को सामने आया, जब पीड़िता की मां, जो कोसली के एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। शिकायत के अनुसार, वह अपनी 10 साल की बेटी को घर पर अकेला न छोड़ने के कारण अस्पताल साथ ले गई थी। सुबह करीब 8 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद, बच्ची पहली मंजिल पर खेल रही थी, जबकि उसकी मां नीचे मरीजों की देखभाल में व्यस्त थी। इसी दौरान आरोपी कर्मचारी, जो एक मरीज को दांतों की जांच के लिए पहली मंजिल पर ले गया था, मरीज के वापस लौटने के बाद भी ऊपर रुका रहा।

विज्ञापन

डॉक्टर ने पकड़ा आरोपी 
 
कुछ देर बाद एक महिला डॉक्टर पहली मंजिल पर गई तो उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए थे और उसका मुंह बंद करने के लिए कागज ठूंस दिया था ताकि उसकी आवाज बाहर न जाए। महिला डॉक्टर ने तुरंत बच्ची को वहां से सुरक्षित निकाला और घटना की जानकारी पीड़िता की मां और अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी 

कोसली थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 351(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

ये भी पढ़ें: Haryana: ये पिता नहीं राक्षस है... 17 साल के बेटे और 16 वर्षीय बेटी का घोंटा गला, आरोपी की बहन ने की ये मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed