{"_id":"6769ab3bfbf30a431a074929","slug":"10-thousand-more-calls-for-help-were-received-on-dial-112-this-year-rewari-news-c-198-1-rew1001-213126-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डायल 112 पर इस वर्ष मदद के लिए 10 हजार ज्यादा कॉल आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डायल 112 पर इस वर्ष मदद के लिए 10 हजार ज्यादा कॉल आईं
Mon, 23 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 05डायल 112 की गाड़ी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए डायल 112 पुलिस सेवा वरदान साबित हो रही है। इस वर्ष जनवरी से नवंबर के दौरान जिले में ईआरवी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में 54057 कॉल आईं जो पिछले वर्ष से 10 हजार काॅल अधिक है।
वर्ष 2021 में जब डायल 112 की शुरुआत हुई थी तब उस वर्ष 4993 लोगों की कॉल आई थी। वर्ष 2022 में 34647 और वर्ष 2023 में 44033 लोगों ने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी थी। कॉल प्राप्त होते ही डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों ने चंद मिनटों में मौके पर पहुंच कर शिकायतों का निपटारा किया।
वहीं, दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा कर उनका जीवन बचाया। प्रदेश सरकार ने 12 जुलाई 2021 को डायल 112 प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। प्रोजेक्ट के तहत तैनात किए गए इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकलों में घायलों की मदद के लिए स्ट्रेचर, फर्स्ट एड बॉक्स के अलावा अन्य उपकरण भी लगाए गए हैं। प्रदेश सरकार की डायल 112 योजना के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार दो ईआरवी तैनात किए गए हैं। ऐसे में जिले में 26 ईआरवी लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इनमें दुर्घटना के दौरान घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना, लापता हुए किशोर को कुछ ही समय में ढूंढना इत्यादि शामिल है।
विज्ञापन
डायल 112 को न दें झूठी सूचना : एसपी : पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। ईआरवी कॉल प्राप्त होने के महज कुछ मिनटों में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाते हैं।