{"_id":"609979208ebc3e74f947b348","slug":"10-dies-from-corona-rewari-news-rtk60796929","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलै में बढ़ा रिकवरी रेट, कोरोना ने 10 और संक्रमितों की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलै में बढ़ा रिकवरी रेट, कोरोना ने 10 और संक्रमितों की ली जान
विज्ञापन
प्रशासन की तमाम पाबंदियों के बाद भी जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को कोरोना ने 10 लोगों की जान ले ली। जबकि 13 विद्यार्थियों सहित 173 नए संक्रमित मिले है। इस बीच राहत की बात यह है कि 322 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटें है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 226264 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 210480 लोग निगेटिव पाये गए और शेष 15744 लोग संक्रमित पाये गए। जिसमें से 13825 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं 3713 रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 10 लोगों की मौत हुई है। अब तक जिला में 165 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज 173 नागरिक संक्रमित मिले हैं। जिसमें 13 विद्यार्थी भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 746 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। अब जिले में 1754 लोग कोरोना से एक्टिव है। जिसमें से 1365 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिला में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
126 को पहली व 137 को दूसरी वैक्सीन डोज दी गई
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिला में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को विभाग द्वारा 126 लोगों को पहली व 137 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिला में अभी तक 166372 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोसली अस्पताल में 193 ने कराया टीकाकरण
एसएमओ डॉ. चितरंजन ने कहा कि सोमवार को नागरिक अस्पताल कोसली में कुल 193 नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन दी गई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष प्लस के 88 और 45 साल से ऊपर के 105 लोगों सहित कुल 193 नागरिकों का स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण किया गया। डॉ. चितरंजन ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा कम करने के लिए नागरिक वैक्सीन सेंटर पर मास्क लगा कर आएं। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन कराने के बाद घर जाकर नागरिक खुद को और अपने कपड़ों को भी सैनिटाइज अवश्य करें। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के समय रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड अस्पताल में ले जाना अनिवार्य है। सरकार द्वारा बनाये गए पोर्टल या फिर आरोग्य सेतू एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन की प्रिंटिड कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य है।