फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 dengue patients were found in the investigation of 51 people.

Rewari News: 51 लोगों की हुई जांच में डेंगू के 10 मरीज मिले

Sat, 23 Nov 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 dengue patients were found in the investigation of 51 people.
फोटो : 06रेवाड़ी। लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : ​​विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को बुखार पीड़ित 51 लोगों के रक्त की जांच की गई जिसमें डेंगू के 10 मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 362 हो गई है। इनमें से 325 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
इस वर्ष डेंगू की वजह से किसी की जान नहीं गई। बीते दो माह से जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप जारी है। शहर से लेकर अंचल तक बड़ी संख्या में लोग इसके जद में हैं। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ है। स्वास्थ्य विभाग के डाटा के अनुसार पूरे जिले में 362 मामलों में रेवाड़ी शहर में 174, बावल सीएचसी में 44, मीरपुर सीएचसी में 56, खोल सीएचसी 25, गुरावड़ा सीएचसी में 26, नाहड़ सीएचसी में 37 डेंगू के पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन


डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, एसी व अन्य जगह भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। जहां मच्छरों के लार्वा मिले, उनको नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इस साल विभाग ने कोई चालान नहीं काटा है। मात्र 4208 लोगों को ही नोटिस थमाया गया है। पिछले वर्ष लगभग 5500 सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच में हर 13वां पीड़ित पाया गया। डेंगू का एलाइजा टेस्ट केवल सिविल अस्पताल में ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। लोगों को नोटिस थमाया जा रहा है। -डॉ. अमित यादव, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed