{"_id":"6761be39877c07b3240f0dc1","slug":"10-candidates-each-from-two-groups-face-each-other-in-the-elections-of-four-educational-institutions-rewari-news-c-198-1-rew1001-212912-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चार शिक्षण संस्थानों के चुनाव में दो गुटों के 10-10 प्रत्याशी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चार शिक्षण संस्थानों के चुनाव में दो गुटों के 10-10 प्रत्याशी आमने-सामने
Tue, 17 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। क्षेत्र की प्रमुख शिक्षण संस्था पब्लिक एजुकेशन बोर्ड (पीईबी) के अधीन संचालित चार शैक्षणिक संस्थानों की कार्यकारिणी के 12 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापस लिया गया। अंतिम दिन दो गुटों के 10- 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 4 पदाधिकारियों के साथ सभी कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि इन सभी के सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं है। इन सभी के निर्विरोध चुने जाने की आधिकारिक घोषणा 12 जनवरी को होने वाले चुनाव के बाद ही होगी।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजीव अग्रवाल के अनुसार नाम वापसी के अंतिम दिन बाद केएलपी कॉलेज के प्रधान पद के लिए रिपुदमन गुप्ता व सुनील भार्गव, उपप्रधान पद के लिए संदीप खंडेलवाल, सचिव पद के लिए अरविंद गुप्ता व नरेश हंदूजा व कोषाध्यक्ष पद के लिए उषा रुस्तगी व हेमंत अग्रवाल मैदान में हैं। सतीश पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रधान के लिए एन के गुप्ता व रजनीकांत सैनी, सचिव पद के लिए मोहनलाल गुप्ता व संजय कालरा मैदान में हैं, जबकि उपप्रधान के लिए सुधीर चौधरी व कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र गुलाटी के सामने कोई प्रत्याशी न होने कारण इनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज के प्रधान के लिए मुकेश भट्टेवाला व घनशयाम डाटा, सचिव पद के लिए प्रवीण सांतोंवाले व नितिन गोयल के बीच मुकाबला होगा जबकि उपप्रधान पद के लिए मनीष अग्रवाल व कोषाध्यक्ष के लिए प्रमिला भार्गव के सामने भी कोई प्रत्याशी न होने के कारण इनका भी निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। इसी क्रम में सतीश पब्लिक स्कूल के चेयरमैन के लिए अनिल रस्तोगी व ऋषि सिंघल और प्रबंधक के लिए सुरेश अग्रवाल व अजय यादव के बीच मुकाबला होगा।