Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 additional buses will operate on four routes until November 11

Rewari News: 11 नवंबर तक चार रूटों पर चलेंगी 10 अतिरिक्त बसें

Fri, 06 Nov 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
10 additional buses will operate on four routes until November 11
रेवाड़ी बस स्टैंड पर लोगों की जुटी भीड़। संवाद
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की है। यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेवाड़ी डिपो से चार प्रमुख रूटों पर 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये बसें 11 नवंबर तक यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ग्रामीण रूटों पर भी शुक्रवार से बसों के फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में दिवाली के बाद अपने घरों से कामकाज और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। आम दिनों में डिपो से औसतन 25 हजार तक यात्री सफर करते हैं लेकिन त्योहारी सीजन में यह संख्या करीब 35 हजार तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

इसके चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही प्रमुख रूटों पर बसों में सीटों के लिए मारामारी की स्थिति बनती है। खासकर गुरुग्राम और दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के अनुसार बढ़ाए जा सकेंगे फेरे
रेवाड़ी से गुरुग्राम, दिल्ली, नारनौल और महेंद्रगढ़ रूट पर कुल 10 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। इन बसों के संचालन से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। बसों में भीड़ कम करने और यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से इन बसों को यात्री भार के अनुसार संचालित किया जाएगा। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

ग्रामीण रूटों पर भी बढ़ेंगे बसों के फेरे
शहरी और अंतरराज्यीय रूटों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। शुक्रवार से ग्रामीण रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे गांवों से शहर आने-जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।


वर्जन:
विभाग का प्रयास है कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए यात्री भार पर लगातार नजर रखी जाएगी और जरूरत के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था से प्रमुख रूटों पर भीड़ का दबाव कम होने और यात्रियों का सफर सुगम होगा। भीड़ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।- निरंजन लाल शर्मा, महाप्रबंधक राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed