{"_id":"64069ee75e159418050f48f4","slug":"1-lakh-14-thousand-cheated-on-the-pretext-of-ordering-bricks-rewari-news-c-17-1-87240-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ईंट मंगवाने का झांसा देकर ठगे 1 लाख 14 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ईंट मंगवाने का झांसा देकर ठगे 1 लाख 14 हजार रुपये
Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव खड़गवास निवासी एक भट्टा संचालक के रिश्तेेदार के खाते से शातिरों ने ईंट मंगवाने का झांसा देकर एक लाख 14 हजार रुपये ठग लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस को दी शिकायत में खड़गवास निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह बुढ़पुर गांव में भट्टा चलाते हैं। सोमवार की सुबह उसके पास उसके दोस्त भट्टा संचालक कृष्ण का फोन आया। कृष्ण ने कहा कि उसके जानकार के यहां ईंट जाएगी। जिसके लिए फोन आएगा। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने प्रवीण कुमार से 20 हजार ईंट की कीमत पूती तो उन्होंने बताया कि कीमत एक लाख आठ हजार रुपये है। प्रवीण ने कहा कि यह कीमत वह नकद ही लेगा। शातिर ने प्रवीण को कहा कि उसके पास कुछ देर बाद उसके बेटे का फोन आएगा जो फोन-पे से सारी पेमेंट कर देगा। कुछ देर बाद प्रवीण के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने पहले प्रवीण के खाते में 30 रुपये डाले लेकिन वह नहीं आए। उसके बाद शातिर ने उससे दूसरे नंबर भेजने को कहा। प्रवीण ने उसकी बातों में आकर अपने जीजा के नंबर भेज दिए। शातिर ने उसके जीजा को फोन करके 30 रुपये उनके खाते में आने के बारे में पूछा। उसके बाद शातिर ने उनको बातों में उलझाकर अपने अकाउंट में वापिस 30 रुपये डलवाए। इसके बाद शातिर ने उनके खाते में 49 हजार रुपये डाले लेकिन वह ट्रांजेक्शन फेल हो गई। इसके बाद उसने 25 हजार, 20 हजार व दो बार में 9900-9900 रुपये डालने की बात कहकर उनके मोबाइल रिसीव करने का ऑप्शन भेजा। प्रवीण के जीजा ने जैसे ही रिसीव के ऑप्शन पर क्लिक किया वैसे ही उसके खाते से 113890 रुपये कट गए। फोन पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।