{"_id":"611bfcc68ebc3e432b13bc7a","slug":"1-72-lakh-cheated-by-advertising-part-time-job-on-facebook-rewari-news-rtk6212011129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन देकर 1.72 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन देकर 1.72 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। फेसबुक पर पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन देखकर ठगों के चक्कर में फंसे युवक ने एक लाख 72 हजार रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस में दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भाड़ावास निवासी अनिल यादव ने कहा कि उसने फेसबुक पर पार्ट टाइम नौकरी के लिए विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसे नौकरी का ऑफर देते हुए अच्छे रुपये कमाने का लालच दिया गया। अनिल ने बताया कि आरोपियों ने पहले लाइसेंस बनवाने के लिए उससे 2450 रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद बताया कि मेडिसिन के लिए 7167 रुपये जमा कराने होंगे। उसने वह राशि भी जमा कर दी। इसके बाद आरोपियों ने एग्रीमेंट के नाम पर उससे 8530 रुपये जमा करवाए। आरोपियों ने बताया था कि बाद में उसे यह राशि लौटा दी जाएगी। अनिल ने बताया कि बाद में आरोपियों ने उससे पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर 9999 और हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर 15999 रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद फिर से कॉल आई कि उसे 24999 रुपये और जमा करने हैं। आरोपियों ने कहा कि रुपये जमा होने तक वह कॉल को न काटे। बीच में आरोपियों ने खुद ही फोन कॉल काट दी। उसने बताया कि ठगों ने उससे धीरे-धीरे एक लाख 72 हजार रुपये ले लिए। अनिल ने बताया कि जब उसके रुपये वापस नहीं आए तो उसने आरोपियों के पास फोन किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद उसे ठगी के बारे में पता लगा। साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।