फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1.20 lakh rupees and tablet robbed from finance company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.20 लाख रुपये और टेबलेट लूटे

Wed, 05 Jan 2022 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh rupees and tablet robbed from finance company employee
रेवाड़ी (रोहतक) । नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। साथ ही बदमाशों ने उससे टेबलेट व बैग भी छीन लिया। कर्मचारी बावल के गांव किशनपुर से शेखपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आगरा के सेक्टर-तीन बोदला निवासी पवन कुमार ने कहा कि वह वर्तमान में सेक्टर-पांच के निकट किराये पर रहते हैं। सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करते हैं। उनकी कंपनी ग्रामीण महिलाओं के ग्रुप को ऋण देती है। मंगलवार की रात को वह रेवाड़ी के बावल एरिया में पड़ने वाले गांव रायपुर, झाबुआ, लोढ़ोत, किशनपुरा से लोन की किस्त के करीब एक लाख 20 हजार रुपये एकत्रित करके बाइक से लौट रहे थे। जब वे गांव किशनपुर से शेखपुर मार्ग पर पहुंचे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दी। इसके बाद बदमाश 1.20 लाख रुपये और कागजात से भरा बैग और टेबलेट लूट कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed