फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   retired major arrested for sexual abuse

टॉफी के बहाने दुराचार करने वाला रिटायर्ड मेजर गिरफ्तार

Fri, 15 Feb 2013 01:16 PM IST
पंचकूला/ब्यूरो
पंचकूला/ब्यूरो Updated Fri, 15 Feb 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
retired major arrested for sexual abuse

टॉफी देने के बहाने घर बुलाकर छोटी-छोटी बच्चियों से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक रिटायर्ड मेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। गुरुवार देर रात तक सेक्टर पांच थाने में बच्चियों, उनके परिजनों और आरोपी से पूछताछ होती रही। इसके बाद दो बच्चियों का देर रात मेडिकल कराया गया। आरोपी पर दुराचार आदि मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर 12 के हाउस नंबर 132 में रिटायर्ड मेजर हरीश चंद शर्मा घर पर अकेले रहता है। आरोप है कि गुरुवार रात आठ बजे पड़ोस में रहने वाली पांच-सात साल की दो बच्चियों को टॉफी देने के बहाने वह अपने घर ले गया। जब ये बच्चियां घर पर देरी से पहुंची तो मां ने कारण पूछा।
विज्ञापन


एक ने बताया कि उन्हें मेजर अंकल अपने घर ले गए थे और उनके साथ गंदी हरकतें की। इस पर अन्य जानकारों को इसकी सूचना दी गई और भड़के लोगों ने आरोपी के घर जाकर उससे पूछताछ की। आरोपी के जवाबों से संतुष्ट न होने पर गुस्साए लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही सेक्टर 5 थाना प्रभारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर थाने ले आए। मौके पर पूर्व पार्षद लिली बावा और अन्य सेक्टर निवासी भी पहुंचे। सूचना मिलते ही एसीपी वीरेंद्र सांगवान भी थाने आए।
 
अपने घर से दूर रहता है मेजर
पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड मेजर का परिवार सेक्टर 19 पंचकूला में रहता है। सेक्टर 12 में मेजर अकेले ही रहता है। उनके दो बच्चे हैं। बेटी डाक्टर है और बेटा इंजीनियर।

मेडिकल के लिए दो घंटे खड़े रखा
मामले की संवदेनशीलता को देखते ही पुलिस तुरंत दो बच्चियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले आई, लेकिन अस्पताल का रवैया लापरवाही भरा रहा। छोटी-छोटी बच्चियां मेडिकल के लिए खड़ी रहीं, लेकिन डाक्टर और अन्य कर्मचारी लगभग दो घंटे तक दूसरे ही कामों में व्यस्त रहे। इस पर लोगों में रोष है।


पहले सीआरपीएफ का सूबेदार पकड़ा गया था
सीआरपीएफ से रिटायर्ड सूबेदार नंद किशोर को बच्चियों से दुराचार के आरोप में अभयपुर से बीते साल दबोचा गया था। आरोप है कि वह छोटी-छोटी बच्चियों को टॉफी देने के बहाने घर पर बुलाता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। इस मामले में तीन बच्चियों से दुराचार की पुष्टि हुई थी। मामला अदालत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed