फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   relative gets irked in hospital

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो शव का अंतिम संस्कार नहीं

Thu, 31 Oct 2013 09:16 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
नरवाना (जींद)/ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
relative gets irked in hospital
हेयर ड्रेसर की हत्या के बाद परिजनों ने वीरवार को पोस्टमार्टम के दौरान सामान्य अस्पताल में जमकर बवाल काटा। गुस्साए परिजनों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव को उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले लोग जाम लगाने के लिए जींद पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ बढ़ते, एसडीएम भालसिंह बिश्नोई, डीएसपी हैडक्वार्टर आदर्शदीप बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मांग की कि उनके क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा का प्रबंध किया जाए। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने मांगें मानने का आश्वासन दिया। डीएसपी ने परिजनों को लगभग आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिए जाने के बारे में भी बताया। लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद परिजन शव को उठाने को तैयार हुए। अंतिम संस्कार के बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस्माइपुर रोड स्थित ढाणी निवासी हेसर ड्रेसर सतबीर उर्र्फ संतू की सामान्य अस्पताल के सामने बुधवार शाम को उसकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सतबीर की हत्या के पीछे एक माह पहले हुई युवक रणदीप की हत्या को कारण बताया जा रहा है।

वीरवार सुबह काफी संख्या में लोग पोस्टमार्टम के दौरान एकत्रित हो गए। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, पर्याप्त सुरक्षा, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए। साथ ही निर्णय लिया गया कि जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया जाए।

लोगों का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा। लोगों के तीखे तेवर होने की सूचना पाकर एसडीएम भालसिंह बिशभनोई, डीएसपी हैडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी कुलवंत बिश्नोई बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए।

लगभग छह घंटे तक मनाने की जद्दोजहद चलती रही। दोनों अधिकारियों द्वारा इस्माइलपुर ढाणी में पुलिस नाका, मृतक के परिजनों को सुरक्षा और आर्थिक सहायता सहित हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया। जिस पर परिजन शव को उठाने को तैयार हो गए।

शहर थाना पुलिस ने मृतक सतबीर के ताऊ रघबीर की शिकायत पर मोरपत्ती निवासी संदीप उर्फ रामा, सुरेंद्र उर्फ टीसू, सत्यवान उर्फ सत्ता, संदीप, अजय उर्फ छोटू, नाई बस्ती निवासी राजकमल समेत तीन चार अन्य के खिलाफ हत्या, सहयोग करने और शस्त्र अधिनियम विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



डीएसपी हैडर्क्वाटर आर्दशदीप सिंह ने बताया कि लगभग आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बस्ती में पुलिस नाका लगाया जाएगा। सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed