फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rehearsal of the parade of students

विद्यार्थियों ने की परेड की रिहर्सल की

Tue, 21 Jan 2014 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा Updated Tue, 21 Jan 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal of the parade of students
गणतंत्र दिवस समारोह में कदम से कदम मिलाकर देश की आन बान शान तिरंगे को सलामी देने की तैयारियों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के कदम बारिश भी नहीं रोक पाई। बच्चों ने परेड ओर पीटी की जमकर रिहर्सल की।
विज्ञापन


इस समारोह को यादगार बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसके लिए बकायदा नियम निर्धारित किए गए हैं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल 22 जनवरी से टैगोर पब्लिक स्कूल के सभागार में होगी।
विज्ञापन


एसडीएम एचसी भाटिया ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह पर राज्य सरकार के मुख्य संसदीय सचिव राम किशन फौजी ध्वजारोहण करेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों केे लिए कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं। इस पर्व पर पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, हिमाचली, हिन्दी और संस्कृ त भाषा पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जानी है।

एक समूह गान के अलावा 6 अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में देश प्रेम और शहीदों के प्रति श्रद्धाजंलि से संबंधित हो। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली टीमों को समय अवधि का भी ध्यान रखना होगा।

प्रत्येक कार्यक्रम 5 से 8 मिनट का होगा। स्कूल प्रबंधकों को पूर्व वर्षों में दिखाए कार्यक्रमों को दोबारा न दिखाए जाने पर ध्यान देना होगा। एक टीम में 40 से 50 बच्चे होने चाहिए।

खंड शिक्षा अधिकारी पिहोवा को हिदायत दी गई है कि स्कूल विभागाध्यक्षों की बैठक कर स्वयं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए विशेष रूप से तैयार करवाए।


उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 11 बजे टैगोर पब्लिक स्कूल में सांस्कृ तिक कार्यक्रमों के लिए गठित कमेटी के सदस्यों के सामने रिहर्सल की जाए।

इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी व तहसीलदार यह भी सुनिश्चित करें कि गीतों और अन्य कार्यक्रमों में किसी प्रकार के अशोभनीय शब्द का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को अनाज मंडी में फाइनल रिहर्सल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed