फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   registry of anna hazare colony seized

अन्ना हजारे कॉलोनी की रजिस्ट्री जब्त

Mon, 11 Nov 2013 07:30 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
registry of anna hazare colony seized
शहर के बीघड रोड पर करीब डेढ़ वर्ष पहले अवैध रूप से काटी गई अन्ना हजारे कॉलोनी की रजिस्ट्री फीस कम भरने पर प्रशासन ने रजिस्ट्री को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


कलेक्टर ने खरीददाराें को 50 लाख की स्टांप ड्यूटी भरने के लिए 12 खरीददाराें को नोटिस जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार 61 कनाल 19 मरले कृषि योग्य भूमि पर कुछ लोगाें ने अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेच दिए थे। इस जमीन की कलेक्टर रेट के हिसाब से 11 करोड़ 52 लाख रुपये कीमत की रजिस्ट्री करवाई गई थी।

जिसकी रजिस्ट्री फीस के रूप में 7 लाख 75 हजार रुपये स्टांप ड्यूटी तहसील कार्यालय में भरकर रजिस्ट्री करवा ली गई। लेकिन जब प्रशासन को इस जमीन पर कॉलोनी काटने की सूचना मिली तो एसडीएम कम कलेक्टर बलजीत सिंह ने इस रजिस्ट्री की जांच पड़ताल की और 11 मई 2013 को इंपाउड कर दी। लगभग एक करोड़ 54 लाख 87 हजार 500 वर्ग गज भूमि की जांच की गई तो कलेक्टर से रिहायशी कॉलोनी माना।
विज्ञापन


जिसकी फीस 57 लाख 61 हजार 350 रुपये बनती थी, वहीं 7 लाख 75 हजार रुपये पहले ही अदा कर दिए गए थे। अब एसडीएम ने जांच पड़ताल के बाद सुशील कुमार, हनुमान प्रसाद, प्रमोद कुमार समेत 12 खरीददाराें को नोटिस भेजकर करीब 49 लाख 86 हजार 350 रुपये स्टाम्प ड्यूटी भरने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि खरीददारों ने इसकी अपील हिसार मंडल के आयुक्त की कोर्ट में कर दी है। मालूम हो कि ढाणी चेतनपुरा निवासी सुखदेव सिंह, हरविन्द सिंह, सतनाम सिंह व देवेन्द्र सिंह ने 61 कनाल 19 मरले जमीन उपरोक्त 12 खरीददाराें को बेची थी। खरीददाराें ने इस जमीन पर बिना किसी की अनुमति लिए प्लॉट काटकर बेच दिए और इस कॉलोनी का नाम अन्ना हजारे कालोनी रख दिया। तब से इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed