फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   refuse to lend, one killed

उधार देने से मना करने पर हत्या

Fri, 11 Oct 2013 09:28 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
नरवाना (जींद)/ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
refuse to lend, one killed
गांव धमतान साहिब में वीरवार रात पैसे के लेनदेन में हुए झगड़े के दौरान आरोपियों ने बीचबचाव करने आए दुकानदार के चचेरे भाई जसविंदर की हत्या कर दी। जबकि दुकानदार कुलदीप घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव धमतान निवासी कुलदीप वाल्मीकि मोहल्ले में करियाना की दुकान चलाता है। वीरवार रात को मोहल्ले का ही जरनैल सिंह दुकान पर कुछ सामान लेने आया। जब कुलदीप ने जरनैल को उधार में सामान देने से मना किया तो दोनों में तकरार हो गई। उस समय तो जरनैल घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय के बाद वह अपने भाई दिलबाग, दीपक और अपने पिता बीरा के साथ दुकान पर आया और डंडों-रॉड से कुलदीप पर हमला कर दिया। कुलदीप ने बचाव में शोर मचाया तो उसका चचेरा भाई जसविंदर मौके पर पहुंचा। हमलावरों ने जसविंदर पर भी रॉडों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


दोनों घायलों को परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जसविंदर की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर जरनैल सिंह, दिलबाग, दीपक और उनके पिता बीरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव धमतान साहिब में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed