फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Read this news is definitely not getting married

शादी नहीं हो रही तो पहुंचें जींद

Thu, 12 Sep 2013 11:39 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
Read this news is definitely not getting married
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा 15 सितंबर को जींद में करवाए जा रहे उत्तर भारतीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन में देश के कोने-कोने से प्रतिभागी और अतिथि भाग लेंगे।
विज्ञापन


संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि इस सम्मेलन में हजारों अग्र बंधुओं की उपस्थिति में हजारों विवाह योग्य प्रत्याशी अपने जीवन साथी का चयन करेंगे।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में देश-प्रदेश के दर्जनों राष्ट्रीय अग्रवाल नेता अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में हरियाणा के अलावा दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तरांचल, चंडीगढ़ और पंजाब में 250 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गोयल ने बताया कि समारोह में एमडीएलआर ग्रुप के चेयरमैन गोबिंद कांडा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मांगे राम गुप्ता करेंगे। इसके अलावा दिल्ली से राष्ट्रवादी शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभगवान गोयल, नारनौल से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल शरण गर्ग, भिवानी से अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, फरीदाबाद से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संत गोपाल गुप्ता, राष्ट्रीय नेता नानक चंद बंसल और प्रह्लाद राय गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से प्रमुख समाजसेवी विनोद गर्ग, रेवाड़ी से एमपी गोयल, टोहाना से चुड़िया राम गोयल, नगर परिषद नरवाना के चेयरमैन कैलाश सिंगला, जींद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन अनिल बंसल, अग्रसेन हास्पिटल जींद के चेयरमैन डॉ. कंवर सेन गोयल और जींद विकास मंच के संयोजक डॉ. डीपी जैन सम्मानित अतिथि होंगे।


परिचय सम्मेलन में जुड़ेंगे बंधन
डॉ. गोयल ने बताया कि 15 सितंबर को जींद के अग्रसेन स्कूल में होने वाले परिचय सम्मेलन में कई प्रदेशों के सैकड़ों अग्रवाल विवाह योग्य युवक-युवती आएंगे। एक स्थान पर युवाओं को अपना जीवन साथी चुनने के ढेरों आप्शन मिलेंगे। इससे उनकी मुश्किल आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आजकल समाज में बिचौलिये की भूमिका खत्म होने के कगार पर है। इस वजह से परिचय सम्मेलनों का महत्व बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed