{"_id":"7127cf4d7b0efc756cc81d9c84cd4cf2","slug":"rapist-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए गैंगरेप करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए गैंगरेप करने वाले
रतिया(फतेहाबाद)/ब्यूरो।
Updated Fri, 13 Sep 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा का अपहरण और गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को उपमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
क्षेत्र की 10वीं की एक छात्रा अपनी भतीजी के साथ स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल के पास रत्ताखेड़ा के पवन और संजय ने दोनों का अपहरण कर लिया और कार में डालकर भूना ले गये।
वहां पवन ने अपने साथी संजय, विकास और एक अन्य के साथ मिलकर 10वीं की छात्रा से रेप किया। आरोपियों ने छात्रा की भतीजी से भी छेड़छाड़ की और दोनों को कार में बैठाकर उनके गांव छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्राओं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पवन, संजय, विकास और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने पवन और संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को उपमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया।
अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पवन व संजय गांव रत्ताखेड़ा के रहने वाले हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।