फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rapid metro_maximum charges 12 rupees

रैपिड मेट्रो: कहीं भी पहुंचे बस 12 रुपए में

Thu, 14 Nov 2013 03:12 PM IST
यश्ालोक सिंह, गुड़गांव
यश्ालोक सिंह, गुड़गांव Updated Thu, 14 Nov 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
rapid metro_maximum charges 12 rupees

रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव और डीएमआरसी मेट्रो स्टेशन के बीच की दीवार बृहस्पतिवार को टूट जाएगी। देश की पहली प्राइवेट मेट्रो दिल्ली मेट्रो से सिकंदरपुर में कनेक्ट हुई है।

विज्ञापन


अभी दोनों के बीच तकरीबन पांच फिट की दीवार खड़ी है। यह सुबह 11 बजे हमेशा के लिए हटा दी जाएगी।

रैपिड मेट्रो का औपचारिक उद्घाटन सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से किया जाएगा। रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव के सीईओ व एमडी संजीव राय ने बताया कि 14 नवंबर को बाल दिवस होने की वजह से इसका औपचारिक उद्घाटन बच्चों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-9 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 50 विद्यार्थियों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि रैपिड मेट्रो रेल का मुख्य उद्घाटन दिसंबर महीने में किया जाएगा। संजीव राय ने बताया कि इस दौरान किसी बड़े नेता को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली ट्रेन सुबह 6.05 मिनट पर सिकंदरपुर में मिलेगी। अंतिम ट्रेन रात 12.20 मिनट तक सेवा में रहेगी। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल पर शुरू हुई इस सेवा के लिए हरियाणा सरकार की ओर से उन्हें काफी सहयोग मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।

पीक ऑवर में चार ट्रेनें
हालांकि रैपिड मेट्रो रेल के पास कुल पांच ट्रेनें हैं, पर इनमें से सिर्फ चार ही सेवा में रहेंगी। प्रबंधन की ओर से बताया जा रहा है कि पीक ऑवर में चारों ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ेंगी वहीं नॉन पीक ऑवर में सिर्फ तीन ट्रेनें ही सेवा में रहेंगी।

रैपिड मेट्रो का समय डीएमआरसी मेट्रो की सारिणी के आधार पर निर्धारित किया गया है।

फीडर बस शुक्रवार से
रैपिड मेट्रो की पहली फीडर बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो रही है। रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव के सीईओ ने बताया कि यह बस सेवा उद्योग विहार से मालसरी अवेन्यू के बीच होगी। आगे और भी स्टेशनों के बीच फीडर बसें जल्द ही चलाने का निर्णय किया जाएगा।

अधिकतम किराया- 42

रैपिड मेट्रो का अधिकतम किराया 12 रुपये है। वैसे रैपिड मेट्रो और डीएमआरसी मेट्रो से सफर का अधिकतम किराया 42 रुपये निर्धारित है। अगर कोई रैपिड मेट्रो के किसी भी स्टेशन से रिठाला, द्वारका सेक्टर-21 और मुनरिका जाना चाहे तो उसे 42 रुपये का टोकन लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed