फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Randeep Surjewala raised questions on hssc police SI recruitment exam

एचएसएससी एसआई परीक्षा: सुरजेवाला ने भर्ती पर उठाए सवाल, हाईकोर्ट के कार्यरत जजों से जांच कराने की मांग

Sat, 02 Oct 2021 09:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 02 Oct 2021 09:09 PM IST
सार

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती में एक और गड़बड़झाला सामने आया है। एक नहीं, तीन अलग-अलग पेपर परीक्षा केंद्रों में खोले गए। किसी केंद्र में दो पेपर करवाए, तो कहीं तीन। ज्यादातर जगह एक पेपर दिया, गुरुग्राम व रेवाड़ी के कुछ केंद्रों में पेपर 1 व पेपर 2 की परीक्षा ली गई। कुछ केंद्रों में 15-20 मिनट के अंतराल में तीन पेपर लिए गए। फाइनल परीक्षा पेपर 3 पर हुई।

विज्ञापन
Randeep Surjewala raised questions on hssc police SI recruitment exam
रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पुलिस एसआई पुरुष भर्ती परीक्षा की जांच हाईकोर्ट के दो कार्यरत जजों से कराने की मांग की है। उन्होंने चंडीगढ़ के कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन



सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती में एक और गड़बड़झाला सामने आया है। एक नहीं, तीन अलग-अलग पेपर परीक्षा केंद्रों में खोले गए। किसी केंद्र में दो पेपर करवाए, तो कहीं तीन। ज्यादातर जगह एक पेपर दिया, गुरुग्राम व रेवाड़ी के कुछ केंद्रों में पेपर 1 व पेपर 2 की परीक्षा ली गई। कुछ केंद्रों में 15-20 मिनट के अंतराल में तीन पेपर लिए गए। फाइनल परीक्षा पेपर 3 पर हुई।
विज्ञापन



उनका सरकार से सवाल है कि एक परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग पेपर क्यों? परीक्षा के आठ दिन बाद भी आंसर-की जारी क्यों नहीं की गई। बेतुके सवालों से पेपर की शुचिता व सार्थकता खत्म की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंचकूला: भाजपा दफ्तर घेरने जा रहे किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, बैरिकेड तोड़ने पर की सख्ती

उन्होंने कहा कि आयोग को तत्काल बर्खास्त कर युवाओं के भविष्य को बर्बाद होने से बचा लेना चाहिए। बीते सात साल में दो दर्जन से अधिक  पेपर लीक हुए हैं, लेकिन एक भी मामले में दोषी को सजा नहीं हुई। खरीदने वालों को तो पकड़ लिया जाता है, लेकिन आज तक बेचने वालों को सलाखों के पीछे क्यों नहीं पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed