{"_id":"56819fb8-eb05-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"ramdev-comment-on-nehru","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नेहरू खानदान ने देश को अपनी जागीर समझ रखा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नेहरू खानदान ने देश को अपनी जागीर समझ रखा है'
जयपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जयपुर में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि नेहरू खानदान ने देश को अपनी जागीर समझ रखा है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
रामदेव शुक्रवार को जयपुर में भारत युवा महासभा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे, इस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन के लिए वन बूथ इलेवन यूथ जरूरी है। मोदी को समर्थन देने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि वे हमारे मुद्दों से सहमत है तथा उनमें जनहित के मुद्दों को लेकर लड़ने का जज्बा है।
विज्ञापन
उन्होंने सजायाफ्ता नेताओं को पद से हटाने तथा जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध के न्यायालय के निर्णयों का स्वागत किया।
साथ ही कहा कि विधायिका और कार्यपालिका ने देश को निराश किया तब न्यायपालिका ने अहम निर्णय कर दो बड़ी समस्याओं का समाधान किया है। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा में शामिल नहीं होने की बात भी कही।
विज्ञापन