फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Raging people do not receive pension

पेंशन नहीं मिलने पर भड़के लोग

Fri, 03 Jan 2014 10:28 PM IST
रोहतक/ब्यूरो।
रोहतक/ब्यूरो। Updated Fri, 03 Jan 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
Raging people do not receive pension
रोहतक में बुढ़ापा, विधवा व विकलांग पात्रों ने पेंशन नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर पुराने बस अड्डे के टी-प्वाइंट पर जाम लगा दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे शुक्रवार सुबह से ही पेंशन लेने के लिए बैठे हैं, परंतु कोई भी कर्मचारी दोपहर बाद तक वहां नहीं पहुंचे, जिसके कारण उन्हें जबरन रोड जाम करना पड़ा। बाद में शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को मनाकर जाम खुलवाया। शुक्रवार दोपहर बाद साढे़ तीन बजे काफी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं व विकलांग एकत्रित होकर पुराने बस अड्डे स्थित टी-प्वाइंट पर जाम लगाकर बैठ गए।
विज्ञापन


जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु बुजुर्गों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। बुजुर्गों का कहना था कि इतनी सर्दी में वे सुबह से ही पेंशन बांटने वाले कर्मचारियों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन दोपहर बाद तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने निगम के अधिकारियों को अवगत कराया है और अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही पेंशन बांटने अधिकारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मजबूर होकर जाम लगाया। करीब आधे घंटे बाद शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बुजुर्गों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान ने भी अधिकारियों से जवाब मांगा है कि आखिर पेंशन क्यों नहीं बट पाई। जाम के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed