{"_id":"3b5a1e897a74d372b97e5ab52f1c0607","slug":"ragging-case-dc-not-received-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ऑफिस से ही नौ दिन बाद भी डीसी को नहीं मिली शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ऑफिस से ही नौ दिन बाद भी डीसी को नहीं मिली शिकायत
जींद/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौ. बीरेंद्र सिंह नर्सिंग कालेज उचाना की रैगिंग पीड़ित छात्रा की शिकायत नौ दिन बाद भी ने एसडीएम नरवाना के पास नहीं पहुंची है। छात्रा ने 12 नवंबर को डीसी कार्यालय में शिकायत देकर शिक्षण संस्थान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उपायुक्त कार्यालय के क्लर्क संजीव कुमार ने छात्रा की शिकायत को एसडीएम नरवाना के नाम मार्क करने का आश्वासन दिया था, वहीं डीसी ने मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया है।
पूछने पर डीसी कार्यालय का क्लर्क संजीव कभी एसडीएम नरवाना, महिला सैल तो कभी जिला शिक्षा अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपने और शिकायत उनके पास भेजने की कह रहा है, लेकिन एसडीएम नरवाना और जींद की डीईओ का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
12 नवंबर को चौ. बीरेंद्र सिंह नर्सिंग कॉलेज उचाना की एक छात्रा ने सीनियरों पर रैगिंग करने के आरोप लगाए थे। छात्रा ने शिकायती पत्र में आरोप लगाए थे कि शिक्षक सीनियरों को रैगिंग करवाने के लिए उकसा रहे हैं। छात्रा ने शिक्षकों पर मारपीट और कॉलेज की प्राचार्य पर गाली देने के आरोप भी लगाए थे। जब छात्रा डीसी को शिकायत देने पहुंची थी तब डीसी वहां मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
कैंप कार्यालय के कर्मचारी संजीव कुमार ने छात्रा को आश्वासन दिया था कि नरवाना के एसडीएम से इसकी जांच डीसी के संज्ञान में डालकर करवाई जाएगी। लेकिन कैंप कार्यालय ने छात्रा का शिकायती पत्र अपने पास ही रखा। 20 नवंबर को कैंप कार्यालय से पत्र के बारे में जानकारी मांगी गई तो क्लर्क इसका कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए।
एक बार तो क्लर्क ने यह कहा कि जांच महिला सैल को भेज दी गई है। लेकिन जब इस बारे में महिला सैल से पता किया गया तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया गया है। 21 नवंबर को फिर से कैंप कार्यालय से इस बारे में पता किया गया तो क्लर्क ने कहा कि जांच जींद डीईओ को 20 नवंबर को भेजी गई है।
मेरा अधिकार क्षेत्र ही नहीं : डीईओ
उनके पास शिकायत आने का कोई सवाल ही नहीं है। क्योंकि मेरे अधिकार क्षेत्र में यह नहीं आता है कि मैं किसी कॉलेज की जांच करूं। शिकायत डीसी कार्यालय ने किसी और अधिकारी को भेजी होग।
संतोष ग्रोवर, डीईओ, जींद
मुझे कोई पत्र नहीं मिला : एसडीएम
डीसी कार्यालय की तरफ से मुझे ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जिसमें चौ. बीरेंद्र सिंह नर्सिंग कॉलेज उचाना में रैगिंग के मामले की जांच करने को कहा गया हो। उनके पास शिकायत आएगी तो जांच गंभीरता से की जाएगी। क्योंकि मामला छात्रा से रैगिंग का है और आरोप शिक्षकों पर भी लगे हों तो फिर मसला काफी गंभीर हो जाता है।
भाल सिंह बिश्नोई, एसडीएम, नरवाना