फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rack will be set up in Jhajjar today to overcome the shortage of DAP Fertilizer

झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति

Sun, 07 Nov 2021 08:39 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 08:39 AM IST
सार

सोनीपत से झज्जर के किसानों के लिए करीब 2000 बैग डीएपी खाद आ गई है। अब किसानों को जल्द आपूर्ति की जाएगी। गेहूं की बिजाई के लिए खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। यह आश्वासन कृषि विभाग के अधिकारियों ने दिया है। वहीं, जिले से सात अन्य जिलों में भी खाद की आपूर्ति की जाएगी। किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Rack will be set up in Jhajjar today to overcome the shortage of DAP Fertilizer
खाद पहुंचने के बाद रैक उतारते मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डीएपी खाद की किल्लत को दूर करने के लिए रविवार को झज्जर में रैक लगाया जा रहा है, ताकि जिले के किसानों को खाद की परेशानी का सामना न करना पड़े। शनिवार को भी सोनीपत से झज्जर के किसानों के लिए करीब 2000 बैग डीएपी खाद आई है, जोकि प्राइवेट बिक्री खरीद केंद्रों पर वितरित की जाएगी। झज्जर में लगने वाले रैक से प्रदेश के सात जिलों को डीएपी खाद की आपूर्ति की जाएगी, लेकिन सबसे अधिक डीएपी की आपूर्ति झज्जर के किसानों के लिए की जाएगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 95.30 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 86.53 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन


रैक लगने के बाद झज्जर को 700 एमटी डीएपी, रोहतक को 500, मेवात को 300, फरीदाबाद को 100, पलवल को 300, गुरुग्राम को 150 और सोनीपत को 150 एमटी डीएपी खाद की आपूर्ति की जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गेहूं की बिजाई करने पर किसानों को डीएपी व अन्य खादों की कमी नहीं आने दी जाएगी। झज्जर में रैक लगते ही रहेंगे और जिले को डीएपी खाद की सप्लाई मिलती रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि झज्जर जिले को डीएपी खाद के लिए प्राथमिकता दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों के साथ गेहूं की बिजाई शुरू
जिले में सरसों के साथ अब गेहूं की बिजाई भी शुरू हो चुकी है। जिले में करीब ढाई लाख एकड़ में गेहूं की बिजाई की जाती है। इसके हिसाब से जिले में करीब ढाई लाख बैग डीएपी की आवश्यकता होगी। अगर किसानों को गेहूं के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिला तो इस बार गेहूं की बिजाई भी प्रभावित हो सकती है। 


सरकारी खरीद केंद्र पर किसान पहुंचे, खाद नहीं
शहर की अनाज मंडी में डीएपी के लिए किसान सुबह ही पहुंच गए थे, लेकिन खाद न मिलने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा। जिले में सरकारी केंद्रों के बजाय प्राइवेट बिक्री केंद्रों पर डीएपी भेजा जा रहा है। जबकि शनिवार की सुबह ही शहर की अनाज मंडी में खाद बिक्री केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लग गई थी। किसानों को काफी इंतजार के बाद पता चला कि यहां पर खाद नहीं आई है और भैया दूज की छुट्टी है तो किसान लौट गए। किसानों को जब प्राइवेट डीलर के पास खाद पहुंचने की सूचना मिली तो वे वहां पर खाद लेने के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: बर्बाद फसल का मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा, प्रभावित किसानों का 1 माह का बिजली बिल होगा माफ, सीएम ने की घोषणा
 
विभाग की ओर से दो हजार बैग निजी बिक्री केंद्रों पर डीएपी भेजा गया है। इसके अलावा रविवार को रैक लगने से सात सौ एमटी डीएपी खाद जिले को मिल जाएगा। जिससे किसानों को कुछ राहत मिलेगी। 
-डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed