फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   quarrel in court complex

लड़के ने लड़की को इशारा किया, न्यायिक परिसर में चले लात-घूंसे

Wed, 23 Oct 2013 09:11 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
quarrel in court complex
न्यायिक परिसर में बुधवार को चल रही एक पंचायत में दो पक्ष आपस में उलझ गए। लड़के ने मौके पर ही मौजूद लड़की को इशारा कर दिया। इससे लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और दोनाें पक्षाें में जमकर थप्पड़-घूंसे चले। इस लड़ाई को देखने के लिए परिसर से वकील, कर्मचारी और सचिवालय के कर्मचारियाें की भीड़ जुट गई, लेकिन एक घंटे भी कोई पुलिस कर्मचारी नहीं पहुंचा। सीआईडी के एक कर्मचारी के फोन करने पर बाद में दो पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार छह अप्रैल 2013 को एक नाबालिग अपने घर से लापता हो गई। बाद में पता चला कि नाबालिग काला निवासी गांव बीराण (राजस्थान) के साथ भाग गई। पुलिस ने 7 अप्रैल को नाबालिग और काला को गांव दरियापुर से बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया तो उसमें दुराचार की पुष्टि हुई। पुलिस ने युवक पर लड़की भगाने और दुराचार करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनाें से युवक जमानत पर था और बुधवार को अदालत में इसी मामले में गवाही थी। लड़की पक्ष के लोग भी पहुंचे हुए थे। न्यायिक परिसर के पास बनी कैंटीन के पास दोनाें पक्षाें की पंचायत चल रही थी। कर्मचारी नेता कुरड़ा राम पूनिया इसकी मध्यस्थता कर रहे थे। बताया गया है कि दोनाें में केस वापस लेने पर सहमति बन गई थी। लेकिन इस दौरान लड़के ने मौके पर ही मौजूद लड़की को इशारा कर दिया। इससे लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और दोनाें पक्षाें में जमकर थप्पड़-घूंसे चले। करीब एक घंटे बाद पहुंचे पुलिस वाले लड़के को थाने ले गए। शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed