फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   purchase stop in anaj mandi

ट्रक हुआ चोरी और मंडी में खरीद बंद

Thu, 21 Nov 2013 07:24 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
purchase stop in anaj mandi
अनाज मंडी से आढ़ती एवं इनेलो के प्रेस प्रवक्ता देवेंद्र अत्री का लाखों रुपये के धान से भरा ट्रक चोरी होने के विरोध में वीरवार को आढ़तियों ने खरीद फरोख्त बंद रखी। इस कारण फसलों की बोली भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन



बोली बंद होने की सूचना पाकर मार्केट कमेटी सचिव राधाकृष्ण और डीएसपी हैडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आढ़तियों के साथ बातचीत की। लेकिन आढ़तियों ने साफ कहा कि चोरी हुए माल की कीमत उन्हें दिला दी जाए। चोरों का सुराग लगाया जाए, उसके बाद ही फसलों की बोली हो पाएगी। बोली न होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



बुधवार रात को आढ़ती देवेंद्र अत्री की दुकान से 473 बोरी धान भरकर ट्रक सोनीपत के लिए रवाना हुआ था। ट्रक में भरे धान की कीमत लगभग 11 लाख रुपये थी। चालक ट्रक को अनाज मंडी के पास धर्मकांटे पर खड़ा कर खाना खाने चला गया। उसी दौरान धान से भरा ट्रक गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी शिकायत तुरंत पुलिस को की गई। लेकिन धान से भरा ट्रक का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बारे में जब आढ़तियों को पता चला तो वीरवार सुबह रोष स्वरूप सभी मंडी में एकत्रित हो गए और फसलों की खरीद फरोख्त का काम बंद कर दिया। आढ़तियों का कहना था कि चोरी की कई वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।



इस दौरान मौके पर पहुंचे मार्केट कमेटी सचिव राधाकृष्ण और डीएसपी हैडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह को आढ़तियों ने साफ कहा कि जब तक चोरी हुए माल की बरामदगी नहीं हो जाती तब तक खरीद फरोख्त का काम बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed