फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   protest of ticket to accused of dabwali fire

डबवाली अग्निकांड के आरोपी को टिकट देने का विरोध

Sun, 20 Oct 2013 09:14 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
protest of ticket to accused of dabwali fire
डबवाली अग्निकांड पीड़ित संघ ने कहा है कि पूर्व आईएएस एमपी बिदलान को डबवाली अग्निकांड में तीन जांच एजेंसियां दोषी करार देकर विभागीय कार्रवाई के लिए लिख चुकी हैं। ऐसे में किसी भी राजनीतिक दल ने अगर उसे टिकट दिया तो उसका डटकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


बिदलान करीब दो हफ्ते पहले भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें सिरसा से टिकट दिए जाने की चर्चा है। इसी से संघ नाराज है। संघ ने इस बारे में भाजपा हाईकमान को पत्र लिखकर अपने फैसले से अवगत करवाया है। साथ ही ऐलान किया कि डबवाली में बिदलान का कोई चुनाव कार्यालय नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन



डबवाली अग्किांड पीड़ित संघ के महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को अग्निकांड स्मारक स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब बिदलान राजनेता बन गए हैं। राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए बिदलान का यह कहना कि 23 दिसंबर 1995 को डबवाली अग्निकांड के दौरान उन्हाेंने सैकड़ों बच्चों की जान बचाई, अग्निकांड पीड़ितों के जख्मों को कुरेदने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि बिदलान उस समय समारोह में मुख्यातिथि थे। समारोह में आग लगने के बाद बिदलान को निकालने के लिए उनके सुरक्षा कर्मियों ने गेट को रोके रखा और लोगों को धक्के मारते हुए बिदलान को निकाल कर ले गए। बिदलान के निकलने के बाद बाकी लोगों को निकलने दिया गया। इस कारण हादसे के मृतकों की संख्या बढ़ी। घटनास्थल से बाहर निकलने के बाद बिदलान ने कोई राहत कार्य नहीं करवाया। बल्कि ओढ़ां विश्राम गृह में जाकर आराम किया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर डबवाली के तत्कालीन एसडीएम सोमनाथ कंबोज व डीएसपी अनिल राव ने अपने तथा अपने परिवार की जान की परवाह न करते हुए बच्चों को निकालने का प्रयास किया, जिसमें वे घायल हो गए। बाद में कंबोज को बचाया भी नहीं जा सका।


एक सवाल के जवाब में बांसल ने बताया कि अग्निकांड के बाद हिसार मंडल के तत्कालीन आयुक्त केसी शर्मा द्वारा की गई जांच में बिदलान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। सीबीआई जांच में भी बिदलान को लापरवाही का दोषी मानते हुए विभागीय जांच की अनुशंसा की गई और उन्हें मुअत्तल रखा गया। साल 2003 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा बनाए गए जस्टिस टीपी गर्ग आयोग ने भी बिदलान को लापरवाही का दोषी माना तथा इसकी लापरवाही के कारण हरियाणा सरकार को जो मुआवजा देना था। उसमें से 15 प्रतिशत जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण देना पड़ा।


चुनाव कार्यालय नहीं खुलने दिया जाएगा
अग्निकांड पीड़ित संघ ने ऐलान किया कि अगर बिदलान चुनाव लड़ते हैं तो पूरे हलके में घूमकर उसके कृत्यों की जानकारी आम जनता को देकर जागरूक किया जाएगा। डबवाली में बिदलान का कोई चुनाव कार्यालय नहीं खुलने दिया जाएगा। यदि वे किसी अन्य उम्मीदवार का चुनाव प्रचार करने के लिए भी डबवाली में आए तो भी अग्निकांड पीड़ित संघ विरोध करेगा व उनका समर्थन करने वाले लोगों का भी विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर अग्निकांड पीड़ित के सदस्य केशव शर्मा, शमशेर सिंह, पालविंद्र शास्त्री, सुच्चा सिंह भुल्लर, कुशाल मैहता, सुरेंद्र कालड़ा, जयमुनी गोयल, इकबाल शांत, राजीव वढे़रा व विजय वढ़ेरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed