{"_id":"88044214602a1ab3865f8dcabb254cf3","slug":"protest-against-land-acquire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण के विरोध में घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण के विरोध में घेराव
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-द्वारका एक्सप्रेसवे की राह में रोड़ा बनने वाले भवनों के अधिग्रहण के बाद परेशान लोगों ने सोमवार को बादशाहपुर के राव धर्मपाल के आवास का घेराव किया।
विज्ञापन
वहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हुडा प्रशासक से मुलाकात की सलाह दी। हुडा प्रशासक पीसी मीणा ने देवीलाल नगर कॉलोनी और न्यू पालम विहार के साईं कुंज में रहने वाले लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात करने वालों ने हुडा प्रशासक को बताया कि गुड़गांव-द्वारका एक्सप्रेसवे की राह में आने वाले भवनों के स्थान पर जिनको मास्टर प्लान के सेक्टर 110 व 110ए में प्लॉट दिया जा रहा है, उस प्लॉट के अधिग्रहण को लेकर परेशानी है।
विज्ञापन
हुडा प्रशासक पीसी मीणा ने लोगों को आश्वासन दिया कि दुबारा से सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान वे खुद मौजूद रहेंगे।