{"_id":"b4a87ab7cc81fd7768a974099ff71388","slug":"prohibitory-orders-in-sirsa-after-clashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास का पोस्टर फाड़ा, हो गया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास का पोस्टर फाड़ा, हो गया बवाल
अमर उजाला, सिरसा
Updated Fri, 21 Feb 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानियां रोड स्थित संत गुरु रविदास मंदिर के बाहर लगे पोस्टर को अज्ञात लोगों के द्वारा फाड़े जाने से विवाद बढ़ गया। बुधवार रात शुरू हुए विवाद ने गुरुवार सुबह हिंसक रूप धारण कर लिया। यहां रविदासिया समुदाय और शोरगर समुदाय के लोगों ने एक घंटे तक जमकर पत्थरबाजी कर दुकानों में तोड़फोड़ की। इसमें दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियां बरसा कर खदेड़ा। एसएसपी ने तीन कंपनियों को मौके पर तैनात कर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
रानियां रोड पर बुधवार रात करीब आठ बजे संत गुरु रविदास मंदिर पर लगा पोस्टर अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। इसे लेकर रविदासिया समुदाय के लोगों की शोरगर समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। एक समुदाय के लोगों ने संत रविदास मंदिर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। थाना शहर प्रभारी दलीप सिंह मौके पर पहुंचे और रात को करीब सौ पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए। हालात संभालने के लिए पुलिस बल को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह दोनों समुदायों के पांच-पांच सदस्यों को थाना प्रभारी ने बुलाया। दोनों पक्षों के लोग रवाना हो ही रहे थे कि किसी ने संत रविदास के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और मंदिर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दूसरे समुदाय के लोग भी भड़क उठे। पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। बाद में डीएसपी धर्मवीर सिंह, सीआईए प्रभारी अरूण बिश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। लोगों ने एक दूसरे पर लाठियां भी बरसाईं।
विज्ञापन
एक समुदाय के 11 लोग गिरफ्तार, एसएसपी ने संभाला मोर्चा
बढ़ती घटना को भांपते हुए एसएसपी सौरभ सिंह पुलिस की दो कंपनियां लेकर रानियां रोड पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और दोनों समुदायों के मोहल्लों में घुसकर पथराव कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। एसएसपी ने रानियां रोड की प्रत्येक गली में फ्लैग मार्च किया। एसएसपी ने रानियां रोड़ पर जगह जगह नाकाबंदी करते हुए किसी भी को भी क्षेत्र में आवागमन पर रोक लगा दी। बाद में उपायुक्त डॉ. जे. गणेशन भी मौके पर पहुंचे और धारा 144 लागू करने के आदेश दिए। संघर्ष में दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हुए।