{"_id":"1531274718e1aaff5cd7dc1fee87eb17","slug":"procession-of-the-bus-driver-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बारातियों ने बस चालक की पीट-पीट कर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत बारातियों ने बस चालक की पीट-पीट कर हत्या की
झज्जर/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला झज्जर के गांव कालियावास में बारातियों ने बस चालक बिजेंदर सिंह (43) की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
आरोपी बस में सवार होकर बारात से लौट रहे थे। पुलिस ने बस के क्लीनर की शिकायत पर बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में थे। बिजेंदर बुधवार को गांव सुधराना से मंजीत की बारात लेकर भिवानी गया था।
देर रात लौटते समय गांव कालियावास के पास बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। इसे लेकर बस में सवार बाराती नरेंद्र और अजीत निवासी सुधराना और ओमबीर निवासी अच्छेज की चालक से कहासुनी हो गई।
बस में सवार कुछ बारातियों और क्लीनर हरविंदर ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी।
पिटाई से बेसुध चालक बिजेंदर को नजदीकी चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और क्लीनर हरविंदर की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया।
मृतक के शव को वीरवार को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। इधर, साल्हावास पुलिस आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश दे रही है।