{"_id":"2afa196aec457163af20e17a01e5379c","slug":"principal-villages-ll-take-care-of-sports-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में खेल परिसर की देखभाल करेंगे मुख्याध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में खेल परिसर की देखभाल करेंगे मुख्याध्यापक
सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा खेल विभाग के उपनिदेशक दिनेश चंद्र नौटियाल ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश में 499 राजीव गांधी खेल परिसर, मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है।
इनमें से 158 राजीव गांधी खेल परिसर और 227 मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं। वे वीरवार को डीआरडीए सभागार में खेल विभाग के फतेहाबाद और सिरसा जिले के अधिकारियाें की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होेंने कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी खेल परिसरों और मिनी स्टेडियमों के संचालन का कार्य शिक्षा विभाग को दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी गांवों के स्कूलों के मुख्याध्यापकों और प्राचार्यों को दी गई है।
विज्ञापन
वे ही स्टेडियम के मैनेजर, ग्राउंडमैन, चौकीदारों का वेतन देंगे। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्यालय स्तर पर राशि जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा ने खेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जुटाई गई हैं। यही वजह है कि हरियाणा खेलों में सबसे आगे है।
उन्होंने खेल स्टेडियमों के उचित उपयोग पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बने खेल परिसरों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले।
सिरसा में 8 खेल परिसर और 16 स्टेडियम तैयार
खेल विभाग के उपनिदेशक दिनेश चंद्र नौटियाल ने कहा कि सिरसा जिले में खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तैयार किया गया है।
स्टेडियम में विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया गया है। जीवन नगर में भी राज्य सरकार द्वारा एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
सिरसा जिले में आठ राजीव गांधी खेल परिसर और 16 मिनी स्टेडियम का भी निर्माण किया गया है। जिले के 201 गांवों में दो करोड़ की लागत के खेल सामान और उपकरण दिए गए हैं।
प्रत्येक गांव में एक-एक लाख रुपये की राशि का खेल सामान भेजा गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि खिलाड़ी इस सामान का सही उपयोग करें।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी कुलदीप कटारिया के साथ-साथ सिरसा व फतेहाबाद जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।