फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Priest beaten

शराबियों ने ग्रंथी को पीटा, पगड़ी उछाली

Thu, 28 Nov 2013 10:09 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
Priest beaten
गुरुनानक पुरा गुरुद्वारा के सामने अहाते पर शराब पी रहे चार लोगों ने
विज्ञापन
बुधवार शाम को गुरुद्वारा के प्रधान एवं ग्रंथी ज्ञानी सिंह से गाली-गलौच करते हुए उन पर हमला कर दिया।

शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने ग्रंथी के साथ मारपीट करते हुए उनकी पगड़ी भी उछाल दी। इस मामले में वीरवार को दर्जन भर लोगों ने उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई। उपायुक्त ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और डीईटीसी को नियमानुसार अहाता के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीसी से शिकायत में लोगों ने बताया कि बुधवार शाम को ग्रंथी गुरुद्वारा में जा रहे थे तो सामने अहाते पर नशे में खड़े गुरमीत, गुरमुख, अमर सिंह और कश्मीरा ने उन्हें गाली देनी शुरू कर दी। ग्रंथी ने उन्हें वहां खड़े होकर शराब पीने से मना किया क्योंकि वहां से गुरुद्वारे में महिला श्रद्धालु भी आती-जाती रहती हैं। ग्रंथी ज्ञानी सिंह ने बताया कि शराबियों ने उनकी पगड़ी फेंक दी और मारपीट की।

उपायुक्त ने जिला आबकारी आयुक्त को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करें। अगर अहाता नियम पूरे नहीं करता तो उसे तुरंत वहां से हटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed