फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   President Ram Nath Kovind reached Sui village in Bhiwani

President RamNath Kovind At Bhiwani: भिवानी के सूई गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हरियाणा की बेटियों को दिया सम्मान

Wed, 17 Nov 2021 12:25 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 12:25 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी जिले के सूई गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री जेपी दलाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सांसद धर्मबीर सिंह और उद्योगपति कृष्ण जिंदल ने स्वागत किया। राष्ट्रपति से पहले सीएम ने संबोधित कर गांव को कई सौगातें दी। 14 साल छह माह बाद दूसरी बार कोई राष्ट्रपति भिवानी आए। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हरियाणा की बेटियों को सम्मान दिया।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind reached Sui village in Bhiwani
सूई गांव में कार्यक्रम का शुभारंभ करते राष्ट्रपति और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के सूई गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद बुधवार को पहुंचे। यहां उनका हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री जेपी दलाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सांसद धर्मबीर सिंह और उद्योगपति कृष्ण जिंदल ने स्वागत किया। 14 साल छह माह बाद दूसरी बार किसी राष्ट्रपति का आगमन जिले में हुआ। गांव सूई में कोविंद के दौरे को लेकर उत्सुकता बनी थी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हरियाणा की बेटियों का सम्मान कर लोगों से अपील की कि वे बेटियों को बेटों से कम न मानें। उन्होंने इस दौरान कल्पना चावला, बबिता फौगाट, सुषमा स्वराज का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि बेटियां हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं।  

विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते सीएम मनोहर लाल।


ये भी पढ़ें-हरियाणा की हवा फिर खराब: देश का सबसे प्रदूषित राज्य बना, जींद प्रदूषण में देशभर में सबसे अव्वल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियां माता-पिता के प्रति बेटे की तुलना में ज्यादा संवदेनशील होती हैं। वे दो परिवारों की जिम्मेदारी संभालती हैं। राष्ट्रपति ने हरियाणा के होनहार खिलाड़ियों रानी रामपाल और नीरज चोपड़ा के अलावा दूसरों का भी जिक्र किया।लगभग एक बजकर 30 मिनट पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति ने गांव के 12वीं तक बने सरकारी स्कूल का निरीक्षण भी किया। बाद में राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर पहुंचे राष्ट्रपति


ये भी पढ़ें-हरियाणा: कैदियों को मिलेंगी उच्च स्तरीय हेल्थ सुविधाएं, अंबाला-रोहतक और गुरुग्राम में विकसित हो रहा स्वास्थ्य ढांचा

कार्यक्रम के लिए गांव दुल्हन की तरह सजाया गया। राष्ट्रपति के आगमन से पहले रातोंरात विकास कार्य पूरे कराने में अधिकारी भी देर रात तक काम पर जुटे हुए थे। राष्ट्रपति के आने से पहले भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र के 100 युवाओं को सब इंस्पेक्टर की नौकरी बगैर पर्ची-खर्ची मिली।

जनता को संबोधित करते राष्ट्रपति

मंच पर मौजूद राष्ट्रपति व अन्य अतिथि

कार्यक्रम में जोत प्रज्जवलित करते सीएम।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सोई गांव में बॉक्सिंग एथलेटिक्स एकेडमी बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सूई से बापोड़ा तक सड़क बनाई जाएगी। भिवानी शहर से आने वाले गंदे पानी को संशोधित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएंगे। 50 एकड़ जमीन उपलब्ध होने पर यहां क्लस्टर का उद्योग लगाया जाएगा।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सीएम सुबह ही पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed