फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   poverty marketing by Congress

कांग्रेस कर रही गरीबी की मार्केटिंग: राजनाथ

Mon, 21 Oct 2013 12:45 AM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
 poverty marketing by Congress
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस को देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। वह तो दुनिया भर में गरीबी की मार्केटिंग कर रही है।
विज्ञापन



रविवार को सोनीपत के सेक्टर-12 में आयोजित परिवर्तन रैली में राजनाथ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री को कमजोर नेता और राहुल गांधी को ढोंगी तक कह डाला।
विज्ञापन


भाजपा नेता रमेश कौशिक द्वारा आयोजित की गई इस रैली में सुषमा स्वराज, पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, पार्टी प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई और हजकां-भाजपा गठबंधन के संयोजक धर्मपाल मलिक भी मौजूद थे। सुषमा स्वराज और गडकरी ने भी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन मजबूत है। विरोधी इस बारे में बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीबों का दर्द बांटने का स्वांग रचते हैं। कहीं राहुल गांव के गरीब परिवार की चारपाई पर सोकर गरीबों का हितैषी होने का ढोंग रचते हैं तो कहीं गरीबों को सस्ता अनाज देने का आश्वासन देते हैं।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार दुनिया के सामने देश को गरीब बताकर देश का मजाक उड़ा रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पड़ोसी देश हमें आंख दिखाते हैं। पाक सैनिकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि भारत में आकर वे हमारे सैनिकों के सिर कलम करके साथ ले जाते हैं।

पीएम फिर भी उनसे बातचीत करना चाहते हैं। चीन के घुसपैठिए 23 दिन तक हमारी सीमा में चौकियां बनाए बैठे रहे लेकिन पीएम कहते रहे कि बातचीत चल रही है। राजनाथ ने कहा कि जनता को विकल्प के रूप में भाजपा में आशा की किरण दिखाई दे रही है।

जनता की भावनाओं को देखते हुए भाजपा ने गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज तक जो भी वादे किए, वे सभी पूरे किए हैं।

किसानों को लुभाने के लिए वादे
रैली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज ने किसानों को लुभाने के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि देश के हजारों किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार को इनकी मौत से कोई मतलब नहीं। भाजपा की सरकार बनते ही किसानों को सस्ते दाम पर खाद मुहैया करवाई जाएगी।


किसान को खेती के साथ हर घर में अलग से रोजगार दिया जाएगा। सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रदेश में जहां भी किसान जमीन बचाने के लिए धरने पर बैठे हैं, भाजपा की सरकार आने पर या तो उनकी जमीन वापस होगी या फिर मार्केट रेट से ज्यादा पर खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed