फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Pick pocket arrested

जेब तराश को जमकर पीटा

Sun, 08 Sep 2013 01:31 AM IST
झज्जर ब्यूरो।
झज्जर ब्यूरो। Updated Sun, 08 Sep 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pick pocket arrested
हरियाणा में भदाना गांव में लगे पशु मेले से भैंस बेचकर आए पशुपालक की जेब से दो जेब तराशों ने 80 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


एक जेब तराश पैसे लेकर भागने में कामयाब रहा लेकिन दूसरे को पशुपालक ने पकड़ लिया।

 आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने जेब तराश की जमकर धुनाई की।
 
जानकारी के अनुसार गांव कबूलपुर जिला रोहतक निवासी कृष्ण पुत्र रामकला गांव भदाना के पशु मेले में भैंस बेचकर आया था।

पीड़ित के अनुसार मेला परिसर से ही दोनों जेब तराश उनके पीछे लगे हुए थे। जब वह झज्जर बस स्टैंड पहुंचे और बस में सवार हुए उसी दौरान जेब तराश ने उनकी जेब से 80 हजार रुपये निकाल लिए।

जेब तराश ने रुपये निकालते ही वह राशि अपने दूसरे साथी को थमा दी जो वहां से रफूचक्कर हो गया। कृष्ण को जब इस बात का आभास हुआ और जेब तराश को निकाली गई राशि दूसरे साथी को थमाते देखा तो उन्हाेंने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसी समय अन्य लोग भी वहां जमा हो गए। सभी ने पकड़े गए जेब तराश की जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्त में आए जेब तराश ने अपना नाम बिट्टू पुत्र विक्रम निवासी सिकंदरपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed