{"_id":"04d688ae70ad43885ba0c14c6c6b5d47","slug":"passion-made-a-hobby-of-collecting-historic-coins","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ और तीन सौ वर्ष पुराने सिक्के हैं अमन के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ और तीन सौ वर्ष पुराने सिक्के हैं अमन के पास
कैथ्ाल
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कैथल जिले के गांव बंदराना में जय सिंह बेटे और बीएससी प्रथम के छात्र अमन कुमार के शौक ने उन्हें प्राचीन करेंसी का संग्रहकर्ता बना दिया है।
अमन के पास 500 वर्ष पुराना धैले का पैसा से लेकर 300 वर्ष पुरानी पाई भी है। उन्होंने अबतक 50 विभिन्न देशों की सैकड़ों की तादाद में विभिन्न ऐतिहासिक, मुगलकालीन और प्राचीन अंग्रेजों के समय के सिक्के हैं।
अमन ने बताया कि कक्षा सातवीं से ही उन्हें पुराने ऐतिहासिक देशी व विदेशी सिक्कों को जमा करने का शौक चढ़ गया था। धीरे-धीरे यह एक जनून बन गया।
बस फिर क्या था उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ समय पर मिलने पर पुराने सिक्कों को जमा करने का काम शुरू कर दिया। इसके लिए विभिन्न स्थानों के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों सहित कई बुजुर्गों से जमा किए।
अमन ने बताया कि इन सिक्कों को देखने के लिए अकसर उसके पास लोगों के फोन आने के साथ घर में लोगों की भीड़ लगी रहती है।
अमन ने बताया कि पुराने ऐतिहासिक सिक्कों को जमा करने का सिलसिला जारी रहेगा और कुरुक्षेत्र में दिसंबर माह में होने वाली गीता जयंती समारोह में ब्रह्म सरोवर पर सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि लोगों को पुराने सिक्कों के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
इन सिक्कों को इकट्ठा करवाने पर अमन के अभिभावकों ने भी पूरा सहयोग किया।