फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   parking, multi level parking, local bodies, department, policy, colony

शहरों में बनेगी वाहन पार्किंग की नई नीति

Sat, 21 Dec 2013 03:24 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Dec 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
parking, multi level parking, local bodies, department, policy, colony

हरियाणा के शहरों में वाहनों की पार्किंग के लिए नीति बनाई जाएगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव पी. राघवेंद्र राव ने बताया कि इसमें मल्टी लेवल पार्किंग, पैदल चलने का रास्ता, नो व्हीकल जोन जैसा इंतजाम होगा। बेहतरीन आवागमन नीति में यह सब शामिल होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सब निकायों के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने शहरों के लिए ठोस योजना बनाएं। उन्होंने बताया कि जिन 543 कालोनियों को नियमित करने की घोषणा की गई है, उनमें खसरा नंबर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के 53 शहरों में इन कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों के लिए 50000 मकान बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जमीन हाउसिंग बोर्ड को दी जाएगी। एक जनवरी से निकायों में सफाई कर्मचारियों को मानदेय 8100 रुपये महीना दिया जाएगा। यह राशि बैंक खातों में पहुंच जाएगी।

जिला स्तर पर स्लाटर हाउस कमेटी गठित होगी
पी. राघवेंद्र राव ने बताया कि जानवरों पर होने वाले अत्याचार निषेध अधिनियम की अनुपालना करने और जानवरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।


इनमें जिला स्तर पर स्लाटर हाउस कमेटी गठित करना भी शामिल है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय से स्लाटर हाउसों के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा आधुनिक मीट मार्केट बनाई जाएंगी। इसके लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed