{"_id":"d9476c67425df0393807a355992bebff","slug":"park-development-funds-seized-lodge-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पार्कों के विकास फंड की रकम हड़पी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पार्कों के विकास फंड की रकम हड़पी, केस दर्ज
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रोहतक के सेक्टर-तीन स्थित पार्कों के विकास फंड को दो लोगों ने धोखाधड़ी कर गबन कर लिया।
वेलफेयर एसोसिएशन ने आरोपियों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में अदालत में भी अर्जी दायर की गई थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले से जुडे़ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-तीन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महासिंह देशवाल ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एसोसिएशन ने पार्कों के रखरखाव और विकास के लिए एक रजिस्टर्ड संस्था बनाई थी।
संस्था की आड़ में करतार सिंह और इंद्र सिंह ने मिलकर सरकारी विभाग से सेक्टर के पार्कों के लिए करीब बीस लाख रुपये की राशि मंजूर कराई और अलग से खाता ओबीसी बैंक में खोला गया।
करतार सिंह व इंद्र सिंह पर आरोप है कि दोनों ने बाद में बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले की जंाच पड़ताल के लिए उपनिरीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई है।
धर्मबीर सिंह ने बताया कि तथ्यों का अध्ययन किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।