फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   YouTuber arrested for revealing the identity of rape victim girl and her family

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची व उसके परिवार की पहचान जाहिर करने पर यू ट्यूबर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
YouTuber arrested for revealing the identity of rape victim girl and her family
बापौली। आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास में एक यू ट्यूबर को पकड़ा गया है। यू ट्यूबर ने बच्ची व उसके परिवार की पहचान सोशल मीडिया पर जाहिर कर दी थी। एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देश पर यू ट्यूबर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गत दिनों बापौली ब्लॉक के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। बच्ची की हत्या का भी प्रयास किया गया था। अदियाना गांव निवासी रवि नागर पुत्र राजेंद्र ने उसके घर जाकर वहां से बच्ची के परिजनों की पहचान सार्वजनिक कर दी थी। उसे उसने अपने चैनल पर लाइव दिखाया था। जब परिवार के लोगों ने इस पर एतराज जताया तो इनको कहा कि ये तो ऐसे ही चलेगा। इसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बच्ची के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसका साथी अब भी फरार है। जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह 12वीं पास है। उसने पत्रकारिता का कहीं से प्रशिक्षण नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed