{"_id":"67cdf6e8abb25bc5940e1a57","slug":"youths-dance-on-balam-pichkari-panipat-news-c-244-1-pnp1003-133409-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बलम पिचकारी पर झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बलम पिचकारी पर झूमे युवा
विज्ञापन
समालखा। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) में रविवार को नेशनल मेस्ट्रोज उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर शलमली खोलगड़े ने गीतों की प्रस्तुति दी। जब उन्होंने गीत गाया, बलम पिचकारी तो सभी युवा उनके साथ नाच उठे। इसके साथ ही मशहूर गायक दानिश अल्फाज ने भी युवाओं को अपने गीतों पर नचाया। शलमली खोलगड़े की स्टार नाइट के बाद हजारों लोगों ने चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मैच भी लाइव एकसाथ देखा। शलमली खोलगड़े ने दारू देसी, लत लग गई, मैं परेशां जैसे गीतों को गाते हुए सभी युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि फैशन शो में शहीद भगत सिंह कॉलेज विजेता रहा और हिंदू कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। नुक्कड़ नाटक में दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली जूनुन की टीम प्रथम रही। भक्ति ग्रुप सॉन्ग में जीवीएम की टीम ने जीत हासिल की। पाइट की टीम दूसरे स्थान पर रही। स्टैंड अपड कॉमेडी मिमिक्री में पंडित नेकी राम कॉलेज से गौरव जीते। ग्रुप डांस में पाइट की स्पर्धा टीम विजेता रही। रामजस कॉलेज की टीम ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से दूसरा स्थान हासिल किया। पाइट के सचिव सुरेश तायल ने कहा कि पाइट में साहित्य, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम हुआ। यहां पर प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। । समारोह का शुभारंभ एचपीजीसीएल के निदेशक अमित दिलबागी ने किया। उनके साथ फैशन आइकन गौरव जे गप्ता, कमांडेंट सीआइएसएफ मनोज कुमार विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर बोर्ड सदस्य राजीव तायल, शुभम तायल, निदेशक डॉ.शक्ति कुमार, डीन डॉ.जेएस सैनी, डीन डाॅ.बीबी शर्मा, एप्लाइड साइंस एवं ह्यूमैनिटी विभाग के अध्यक्ष डॉ.विनय खत्री ने भी विजेताओं को पुरस्कृत किया।