{"_id":"692cb64752926eb2a50015a8","slug":"youths-attacked-workers-returning-from-work-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148001-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: काम से लौट रहे श्रमिकों पर युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: काम से लौट रहे श्रमिकों पर युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना चादंनी बाग क्षेत्र में निंबरी गांव के पास फैक्टरी से लौट रहे श्रमिकों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। सूचना फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।
इस मामले में आरोप है कि हमलावर युवक उनकी जेब से करीब 50 हजार रुपये भी छीनकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने फैक्टरी के मालिक मोहन की शिकायत पर आरोपी अजय, अल्ला, सोनू व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।
सोमवार दयाल कॉलोनी के मोहन ने बताया कि उनकी धागा फैक्टरी है। उन्होंने छाजपुर के पास किराये पर गोदाम ले रखे हैं। शुक्रवार रात को उनके श्रमिक साहिल, लोकेश और रुस्तम गोदाम से लौट रहे थे। जब वह निंबरी गांव के पास पहुंचे तो वहां पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। जब तक श्रमिक कुछ समझ पाते इसके पहले युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
श्रमिकों ने फोन पर इसकी सूचना दी तो मोहन अपने भाई मुकुंद और फैक्टरी सुपरवाइजर मुकेश के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। कुछ देर बाद एक आरोपी सोनू के कुछ अन्य साथी भी वहां पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। जिससे मुकेश के हाथ ही हड्डी में फ्रेक्चर हो गया।
मारपीट की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन उससे पहले आरोपी वहां से भाग गए। आरोप है कि हमलावर युवकों ने उनकी जेब से करीब 50 हजार रुपये भी निकाल लिए हैं। थाना चांदनीबाग पुलिस ने आरोपी सोनू, अजय, अल्ला व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।