फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youths attacked three friends with lethal weapons

Panipat News: युवकों ने तीन दोस्तों पर किया जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked three friends with lethal weapons
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में तीन दोस्तों पर 10-15 लड़कों ने हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया और उनकी गाड़ी भी तोड़ दी।
विज्ञापन

आरोप है कि एक हमलावर ने साजिश के तहत पिछले मनमुटाव दूर करने की बात कहते हुए फोन कर उन्हें बुलाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव खुखराना निवासी विवेक मान ने पुराना औद्योगिक पानीपत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त करण और धीरज के साथ गांव में हेचरी पर सो रहा था। रविवार को करीब दो बजे अमन पुंडीर का फोन आया। अमन ने कहा कि वह पिछले मन मुटाव को दूर करना चाहता है। जिस कारण तुरंत पानीपत आ जाओ। इसके बाद तीनों एक ठेके पर पहुंच गए। जहां पर पहले से ही अमन अपने 10-15 साथियों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने सरिया, बरछा, तलवार, पंच आदि हथियारों से उन पर हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। हमलावरों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी।
इसी बीच धीरज हमलावरों के बीच से निकालकर भागा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed