{"_id":"671198eacd95eb668a0b9225","slug":"youth-will-be-made-drug-free-with-the-help-of-aiims-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125986-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवाओं को एम्स की मदद से किया जाएगा नशा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवाओं को एम्स की मदद से किया जाएगा नशा मुक्त
विज्ञापन
पानीपत। अब स्वास्थ्य विभाग एम्स की मदद से युवाओं को नशा मुक्त करेगा। अब एम्स के विशेषज्ञ पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में नशे से ग्रस्त युवाओं की काउंसलिंग करेंगे। उनका इलाज करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एम्स के साथ एमओयू साइन किया है। यहां 10 बेड का नशा मुक्ति केंद्र खोला जा रहा है। केंद्र के लाइसेंस के लिए मनोरोग विशेषज्ञ के नाम पर लाइसेंस अप्लाई किया जाएगा। इसके बाद दवाओं की खरीदारी शुरू होगी। नशा मुक्ति केंद्र की दवाओं की खरीदारी करने के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। पहले दवा खरीदने की काफी जटिल प्रक्रिया थी। अब सिविल सर्जन के साइन से दवा खरीदी जा सकती है।
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग इसके अलावा एक और नशा मुक्ति केंद्र जिला नागरिक अस्पताल में ही खोल रहा है। यह छह बेड का होगा। इसमें पानीपत के सरकारी डॉक्टर इलाज करेंगे। इनकी प्रभारी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल होंगी। इस वार्ड के लिए एक मनोरोग विशेषज्ञ व काउंसलर की भर्ती की जा रही है। इसके लिए विज्ञापन भी जारी हो चुके हैं।
एम्स पूरे प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में नशा मुक्ति केंद्र खोलेगा। यह स्वास्थ्य विभाग का पायलट प्रोजेक्ट है। इसकी शुरुआत पानीपत से की जा रही है। पानीपत में सबसे अधिक युवा नशा की गिरफ्त में हैं। पानीपत में पिछले पांच साल में 100 से अधिक युवाओं की नशे के कारण मौत हो चुकी है। नशे के लिए संक्रमित सूई का इस्तेमाल करने पर युवा हेपेटाइटिस बी व सी का भी शिकार हो रहे हैं। इनके अलावा इनके एचआईवी पॉजिटिव होने का भी खतरा रहता है। अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र इन युवाओं के परिजनों से मनमानी राशि वसूलते हैं। इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिला नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खोला जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि यह स्वास्थ्य विभाग का पायलट प्रोजेक्ट है। इससे युवा नशा मुक्त होंगे। जो युवा नशे की लत में अति गंभीर अवस्था में होंगे। उनका एम्स के डॉक्टर इलाज करेंगे। अब अलग नशा मुक्ति केंद्र स्वास्थ्य विभाग खोलेगा।