{"_id":"669b18c663082a4a6b01da6a","slug":"youth-who-came-to-take-bath-dies-due-to-drowning-in-canal-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121394-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नहाने आए युवक की नहर में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नहाने आए युवक की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन
पानीपत। बोहली गांव निवासी युवक दीपांशु का शव दिल्ली पैरलल नहर में सोनीपत के आहुलाना गांव के पास मिला है। युवक पिता ने मौसेरे भाई समेत तीन परिजनों पर उसको गुमराह करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि चारों दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए थे। दीपांशु के डूबने के बाद उनको सूचना नहीं दी। वह साथ मिलकर उसकी तलाश कराता रहा। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
बोहली गांव निवासी सत्यवान ने बताया कि वह पानीपत रिफाइनरी में मजदूरी करता है। उसके बीच वाले बेटे दीपांशु को साली का बेटा काबड़ी निवासी सौरभ, बोहली निवासी आशीष व अक्षय बुधवार को घर से ले गए। वे सिंहपुरा के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए थे। जहां पर बेटा संदिग्ध परिस्थिति में नहर में बह गया। बाकी तीनों ने घर आकर इसकी कोई जानकारी नहीं दी। वे उसको तलाश करने के लिए इधर-उधर ले जाते रहे। वे सिंहपुरा चौक के पास पहुंचे तो एक महिला ने बताया कि चार युवकों ने पहले नहर किनारे खाया-पीया और फिर नहाने लगे थे। जिनमें से एक डूब गया था। उन्होंने सौरभ से पूछा तो उसने पूरे मामले के बारे में बताया। परिजनों का आरोप लगाया कि सौरभ ने आशीष व अक्षय को भी हादसे के बारे में किसी को कुछ बताने से मना किया था। उनको कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पिता ने कहा कि उसके बेटे को तैरना नहीं आता था। तीनों ने मिलकर उसको नहर में नहाने को मजबूर किया।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। पिता ने सौरभ, अक्षय व आशीष से पूछताछ करने की मांग की है और लिखित में दिया है। जिसके आधार पर उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना