फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth showing skills in photography through mobile

मोबाइल के जरिये फोटोग्राफी में हुनर दिखा रहे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Youth showing skills in photography through mobile
आज की नई पीढ़ी फोटोग्राफी के शौक को अपने मोबाइल से पूरा कर रही है और मोबाइलोग्राफर्स कहला रही है। मोबाइल के जरिए किसी पेशेवर फोटोग्राफर की तरह ही फोटो खींचते हैं और इन्हें सोशल मीडिया और विभिन्न फोटोग्राफी एप के जरिए प्रदर्शित भी कर रहे हैं, जिससे उन्हें पहचान मिल रही है। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस पर इन्हीं मोबाइलोग्राफर्स से मिलते हैं।
विज्ञापन

मौका मिलते ही मोबाइल में प्रकृति को कैद कर लेता हूं
मौका मिलते ही मोबाइल में प्रकृति की तस्वीरें कैद कर लेता हूं। जिसमें सबसे ज्यादा सूर्योदय, पेड़ पौधे और सड़कों की फोटो हैं। इन फोटो एडिट करने के लिए इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करता देता हूं। अब हजारों की संख्या में फॉलोवर बढ़ रहे हैं। काम को सराहना मिल रही है।
विज्ञापन

- कपिल, मोबाइलोग्राफर एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर
पिछले पांच साल से कर रहा हूं मोबाइल से फोटोग्राफी
पिछले पांच साल से फोटोग्राफी कर रहा हूं। तीन साल से मोबाइल के जरिए भी फोटोग्राफी को नया आयाम देने की कोशिश की है। आज से तीन साल पहले कैमरे से ही फोटो खींचनी पड़ती थी, लेकिन अब मोबाइल में बेहतर कैमरा आ रहा है, जिससे अच्छी फोटोग्राफी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष शर्मा, पेशेवर फोटोग्राफर
फोन में किसी भी समय खींच सकते है फोटो
पहले फोटोग्राफी करने के लिए कैमरा अनिवार्य था, लेकिन वर्तमान समय में यदि आपके पास अच्छा फोन है तो आपको सिर्फ हुनर चाहिए। मैं अपने मोबाइल से ही फोटो खींचकर, उस पर शेयर लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हूं, जिसे लोग पसंद करते हैं।

-इशिका चावला, मोबाइलोग्राफर एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर
कैमरा न होने के कारण फोन में करता हूं फोटो शूट
बेहतर मोबाइल आने से महंगे कैमरे की कमी खलना बंद हो गई। दिन ब दिन मोबाइल का कैमरा बेहतर होता जा रहा है। मोबाइल के प्रोट्रेट मोड के जरिए किसी डीएसएलआर कैमरे की तरह ही विषय केंद्रित फोटो खींचे जा सकते हैं। अब डीएसएलआर कैमरे की कमी भी महसूस नहीं होती।
-अभिषेक भट्ट, मोबाइलोग्राफर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed