फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth should come forward to root out drugs: Panwar

नशे को जड़ से मिटाने के लिए आगे आएं युवा : पंवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Youth should come forward to root out drugs: Panwar
पानीपत। साइक्लोथॉन रैली शनिवार को पानीपत से सोनीपत के लिए रवाना हो गई। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में पानीपत से भी कई युवा शामिल हुए। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशे की लत चिंता का विषय है। नशे को जड़ से मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्हें खुद नशे से दूर रहकर अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करना होगा। पुलिस लाइन से निकला साइकिल सवार लोगों का कारंवा पानीपत रोहतक नेशनल हाईवे से होते हुए गोहाना पहुंचा। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने डाहर, टोल प्लाजा, इसराना व शाहपुर समेत ग्रामीण आंचल के युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

सांसद ने साइक्लोथॉन रैली के माध्यम प्रदेश में जागरूकता लाने के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं। आज युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना जरूरी है। पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य में नशा तेजी के साथ फैल रहा है। उसका असर प्रदेश में भी पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त हरियाणा की कल्पना के साथ रैली को करनाल से झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये विभिन्न जिलों से होकर 25 सितंबर को वापस करनाल में पहुंचेगी। जहां इसका समापन होगा। जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि साइकिलिंग हर व्यक्ति की सेहत के लिए अच्छी है। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट, सांसद पुत्र चांद भाटिया, एडीसी वीना हुड्डा, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत अमरदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग कार्यक्रम

हरियाणा कला परिषद साइक्लोथॉन रैली के पानीपत में पहले पड़ाव पर शुक्रवार देर रात स्थानीय पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणवी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। हरियाणवी कलाकार महावीर गुड्डू ने ‘तू राजा की राज दुलारी’ गीत की प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध हास्य कलाकार दीपक सैनी ने अपनी हास्य रचनाओं से सबको हंसाया। मुख्यमंत्री के ओएसडी (पब्लिसिटी) गजेंद्र फोगाट ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed