{"_id":"6a29cff9f29f31f27401ea5b","slug":"youth-murdered-in-an-attack-body-dumped-by-the-highway-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158734-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हमला कर युवक की हत्या हाईवे के किनारे फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हमला कर युवक की हत्या हाईवे के किनारे फेंका शव
Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे कुराड गांव के पास पानीपत-हरिद्वार हाईवे पर एक युवक का शव पडा मिला। युवक के सिर और पैर में चोट के निशान मिले। पुलिस को प्रथम दृष्टया में युवक की सिर में चोट मारकर हत्या कर शव को हाईवे किनारे फेंकना मिला है। थाना पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।
सनौली थाना प्रभारी अजय ने बताया कि दोपहर को कुराड़ फार्म के पास हाईवे किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। तुरंत ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक के सिर में गहरी चोट के निशान मिले और एक पैर पर भी चोट के निशान थे। फॉरेंसिक टीम ने भी गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस जगह पर शव मिला वहां पर हादसा होने या किसी लड़ाई झगडे के कोई संकेत नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि हालात देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं ओर की गई और बाद में शव को बाद में हाईवे के किनारे फेंका गया है।
शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों से भी जानकारी ली गई है। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। उधर, पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे वारदात से संबंधित कुछ इनपुट मिल सके। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -