{"_id":"6935de32c1ad96e1dd00c758","slug":"youth-makes-obscene-photos-of-woman-and-her-daughter-viral-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148415-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक ने महिला और उसकी बेटी के अश्लील फोटो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक ने महिला और उसकी बेटी के अश्लील फोटो किए वायरल
Mon, 08 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। मध्यप्रदेश के युवक ने पहले महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर महिला और उसकी बेटी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो उसने महिला की बेटी को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया। युवक दोनों पर बात करने का दबाव बना रहा है। जिससे दोनों डरी हुई हैं और उनकी बेटी डिप्रेशन में आ गई हैं। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि मार्च 2025 में उसकी मध्यप्रदेश के भिंड निवासी सत्यम से साेशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों के बाद आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर उनके नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में उसने सितंबर 2025 में करनाल में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। कुछ दिन बार आरोपी युवक जमानत पर बाहर आया और अब आरोपी ने उनकी 17 वर्षीय बेटी के पास कॉल करना शुरू कर दिया और बात करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलाैज की। जान से मारने की धमकी दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।