{"_id":"67536383b37b165cb802890c","slug":"youth-injured-in-road-accident-is-in-coma-panipat-news-c-244-1-pnp1003-128634-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में घायल युवक कोमा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में घायल युवक कोमा में
विज्ञापन
पानीपत। राजाखेड़ी गांव के पास गोशाला के सामने दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुआ के नंगला आर स्थित घर से लौट रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चार दिन बाद भी घायल युवक कोमा में है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
चांदनी बाग थाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्यानंद कॉलोनी निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। वह दो बेटों व एक बेटी का पिता था। उसका छोटा बेटा प्रदुमन (25) दो दिसंबर को अपनी बुआ के घर नंगला आर गांव में गया था। वह बुआ से मिलकर शाम सात बजे वापस अपने घर आ रहा था। जब प्रदुमन राजाखेड़ी गांव के पास गोशाला के सामने पहुंचा तो सामने से एक मोटरसाइकिल सवार आया।
उसने प्रदुमन की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मोटरसाइकिल चालक वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने प्रदुमन को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। उन्हें अस्पताल से हादसे की सूचना मिली। वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने प्रदुमन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। प्रदुमन अब तक कोमा में है।उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी मोटरसाइकिल सवार का पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जाए।