फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   youth got swept away in the strong current of water At Yamuna Ghat in Hathwala

Panipat: हथवाला यमुना घाट पर नहाने गए दो दोस्तों में से एक तेज बहाव में बहा, तलाश जारी

Sun, 04 Jun 2023 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 09:10 PM IST
सार

गोताखोर राकेश ने बताया कि उसने कई कई श्रद्धालु डूबते हुए बचाए, लेकिन वह दोपहर को खाना खाने गया तभी ये हादसा हो गया। इस घाट पर पिछले एक माह में दूसरी बड़ी घटना है।

विज्ञापन
youth got swept away in the strong current of water At Yamuna Ghat in Hathwala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में ज्येष्ठ की पूर्णिमा पर हथवाला गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए दो दोस्तों में से एक तेज बहाव के चलते पानी में बह गया। देर शाम तक पानी में डूबे 20 वर्षीय युवक की तलाश के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पिछले 15 दिनों में हथवाला के यमुना घाट पर नहाने के दौरान डूबने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 21 मई को एक श्रमिक की डूबने से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


रविवार को पूर्णमासी होने के कारण हथवाला में यमुना घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी चहल पहल रही। इसी बीच यमुना में नहाने आए दो दोस्त सूरज पुत्र मुकेश सैनी निवासी गांव भापरा और आर्यन निवासी गांव नामुंडा यमुना के तेज बहाव में बह गए। जिसमें से नामुंडा के आर्यन को तो बचा लिया गया लेकिन सूरज पुत्र मुकेश डूब गया। जिसकी देर शाम तक तलाश की जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पूर्णमासी के दिन यमुना घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने के कारण गांव हथवाला का एक स्वयंसेवक गोताखोर राकेश सुबह से घाट पर ड्यूटी दे रहा था। राकेश ने बताया कि रविवार को नदी में तेज बहाव के चलते पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण कई श्रद्धालु पानी में बह गए। दोपहर तक उसने करीब एक दर्जन महिला पुरुष श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया लेकिन जैसे ही वह दोपहर को खाना खाने के लिए घर गया तो 20 वर्षीय सूरज पानी में डूब गया जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed